{"_id":"6f31df7f4453f9b357ac1757a0107127","slug":"property-dealer-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव में प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरोड गांव में प्रापर्टी डीलर दयानंद भारद्वाज (52) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घर के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगे बांस से उनका शव लटका मिला। बिल्डिंग में मजदूरों के आने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिजनों से माफी मांगी है। सुसाइड नोट से प्रापर्टी डीलर के डिप्रेशन और परेशान होने के संकेत तो मिल रहे हैं, मगर पूरी तरह से आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि बुगली विहार सिकरोड में दयानंद भारद्वाज परिवार के साथ रहते थे। वह प्रापर्टी डीलर थे। मंगलवार शाम 8 बजे वह खाना खाकर घर से घूमने निकले थे, देर रात तक घर न पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सवा सात बजे घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में उनका शव रस्सी सेटरिंग के बांस से लटका मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।