फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer attempt to suicide in ghaziabad

कर्जदारों से परेशान था प्रॉपर्टी डीलर, आत्महत्या करने पहुंचा थाने

Sat, 13 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 property dealer attempt to suicide in ghaziabad
suicide shimla

गाजियाबाद के मोदीनगर में कर्जदारों से परेशान से होकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने शुक्रवार सुबह चूहे मार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। वह दवा खाकर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को बयान दर्ज कराए। उसकी बिगड़ती हालत को देखकर पुलिस ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

                 
एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी प्रवीन कुमार प्रापर्टी डीलर हैं। प्रवीन कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली पहुंचकर बताया कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। यह सुनकर कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें तत्काल लेकर नगर के निजी अस्पताल पहुंची और वहां भर्ती कराया। 
विज्ञापन


प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रापर्टी के दाम कम होने के कारण उसका धंधा चौपट हो गया है और वह लाखों रुपये के कर्ज में डूब गए हैं। उन्हें कर्जदार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह आत्महत्या करना चाहते हैं। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के बयान रिकार्ड करने के बाद परिजनों को सूचना दी। प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चूहे मार दवा खाई है। डॉक्टर उनके इलाज में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed