फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer arrested in doctor murder case in delhi

कैफे में डीजे बंद करने पर डॉक्टरों पर गोली चलाने का मामला: पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर को दबोचा

Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
सार

केफे मालिक से डीजे बंद करने पर डॉक्टरों का हो गया था झगड़ा, मालिक के जानकार हैं दोनों आरोपी 
, पिस्टल व कार बरामद
- कैफे मालिक से डीजे बंद करने पर डॉक्टरों का हो गया था झगड़ा, मालिक के जानकार हैं दोनों आरोपी
- 27 जनवरी को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने आनंद विहार इलाके में कैफे के बाहर चलाई थी गोलियां
- नहीं लगी थी किसी को गोली, अपनी डॉ. दोस्त का जन्मदिन मनाने आए थे सभी डॉक्टर

विज्ञापन
property dealer arrested in doctor murder case in delhi
- फोटो : demo

विस्तार

शाहदरा जिला पुलिस ने आनंद विहार के कैफे में डीजे बंद करने का विरोध करने पर डॉक्टरों के ऊपर गोली चलाने के मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान दिनेश महिंदीरत्ता उर्फ विक्की (42) और योगेश शर्मा उर्फ योगी (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व कार बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि 27 जनवरी को डॉ. शशांक तायल आनंद विहार स्थित राम विहार के एक रेस्टोरेंट में अपनी सहयोगी डॉ. तुलिका विनायक का जन्मदिन मनाने आए थे।
विज्ञापन


डीजे बंद करने को लेकर डॉक्टरों का रेस्टारेंट मालिक से झगड़ा हो गया। रेस्टोरेंट के अन्य लोगों ने भी सभी से बदसलूकी शुरू कर दी। इस बीच रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी निसान सन्नी कार में मौजूद दिनेश व योगेश ने डॉक्टरों पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नही। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। कार के रजिस्ट्रेशन के नंबर के आधार पर आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों ने बताया कि वह रेस्टोरेंट मालिक के दोस्त हैं। दोनों ही आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed