{"_id":"5b13ff024f1c1bf96e8b61ef","slug":"prisoner-made-a-bloody-attack-on-inmate-then-also-injured-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदी ने किया दूसरे कैदी पर खूनी हमला, खुद को भी किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में कैदी ने किया दूसरे कैदी पर खूनी हमला, खुद को भी किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी जेल में एक बार फिर बाहर की रंजिश को लेकर एक कैदी ने दूसरे पर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को हथियार से घायल कर लिया।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित कैदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, घायल कैदी की पहचान संगम विहार के रहने वाले इमरान खान उर्फ अकरम के रूप में हुई है। वह कोटला मुबारकपुर थाने के एक मामले में रोहिणी जेल के बैरक नंबर 102 के वार्ड नंबर-2 में बंद है।

हरेंद्र ने गले मिलने का बहाना कर उसे पास बुलाया
सांकेतिक चित्र
इमरान के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे वह फल लेकर जेल नंबर छह में अकेला जा रहा था। इसी दौरान उसे जेल में बंद हरेंद्र मिला। वह भी संगम विहार का रहने वाला है और दो साल से जेल में है। हरेंद्र उससे रंजिश रखता है।
हरेंद्र ने गले मिलने का बहाना कर उसे पास बुलाया और उसके गाल पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। गाल से खून निकलने पर वह चिल्लाने लगा। यह देखकर हरेंद्र ने अपने सिर पर हथियार से चोट पहुंचाई।
जेलकर्मियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इमरान का आरोप है कि हरेंद्र ने उस पर रंजिश में हमला किया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इसी जेल में एक कैदी ने दूसरे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।