फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policeman usurp three lakhs of a minor rape vitim arrested in ghaziabad

रेप पीड़िता के तीन लाख हड़पने वाले पुलिवाले का सच आया सामने, सीसीटीवी ने खोला राज

Sun, 24 Sep 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Sep 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
policeman usurp three lakhs of a minor rape vitim arrested in ghaziabad

अनुदान की राशि हड़पने वाले कांस्टेबल को दो साल की मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी के दर्द से जूझ रही मां का भी ख्याल नहीं आया। आरोप है कि महिला दरोगा के साथ मिलकर कांस्टेबल ने पहले पीड़िता की मां को मदद का आश्वासन दिया और बाद में एटीएम अपने कब्जे में लेकर रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में कांस्टेबल रुपये निकालता दिखाई दिया। इसके बाद ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के दौरान ही जब वह विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उनकी पहचान एसएचओ की माइक मोबाइल के चालक कांस्टेबल आदिल से हुई थी।
विज्ञापन


आदिल ने उन्हें पूरी मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद ही जब एसओ प्रतिमा ने उन्हें आदिल से मिलवाया तो उन्हें लगा कि वह मदद करेगा और उन्हें अनुदान राशि दिलवा देगा। पीड़ित मां के अनुसार उन्हें पता ही नहीं था कि कांस्टेबल ने उनके अकाउंट का एटीएम ले लिया और रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पिछले दिनों उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो उन्हें रुपये निकलने का पता लगा। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ प्रथम मनीषा सिंह को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नाम बदलकर पीड़िता से मिलता था आरोपी कांस्टेबल

policeman usurp three lakhs of a minor rape vitim arrested in ghaziabad
पुलिस जांच में सामने आया कि शुरुआत में आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता की मां को अपना नाम समीर बताया था। वह इसी नाम से उससे मिलता था। जब सीओ ने सीसीटीवी फुटेज से मिलान की तो पता चला कि यह वर्तमान में हापुड़ में तैनात चालक आरक्षी आदिल है।

आरोपी महिला दरोगा पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता ने जो शिकायत दी है उसमें साफ है कि एसआई प्रतिमा ने ही पहले उनसे मुलाकात की और आदिल से उन्हें मिलवाया। इसके बावजूद पुलिस ने प्रतिमा पर कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी ने बताया कि प्रतिमा की संलिप्तता की जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल के लिए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।

दो साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद मिले सरकारी अनुदान के तीन लाख रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी कांस्टेबल आदिल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर वर्तमान में महिला थाने में तैनात महिला दरोगा प्रतिमा और हापुड़ में तैनात कांस्टेबल आदिल पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

2016 में मासूम से हुआ था दुष्कर्म

policeman usurp three lakhs of a minor rape vitim arrested in ghaziabad

​मामले में महिला दरोगा प्रतिमा की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जुलाई 2016 में विजय नगर थानाक्षेत्र में पड़ोसी युवक ने दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़ित मां का आरोप है कि घटना के एक माह बाद उस समय विजय नगर थाने में तैनात एसआई प्रतिमा उनके पास आईं और सरकारी अनुदान के लिए उनसे बैंक खाते की जानकारी मांगी। उनका बैंक खाता नहीं था तो उन्होंने आधार कार्ड बनवाकर घंटाघर के ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया।

आरोप है कि दो माह पहले प्रतिमा ने पीड़ित मां को बैंक बुलाया और वहां आदिल उर्फ समीर नामक कांस्टेबल से मिलवाया। बैंककर्मियों को बताया गया कि आदिल रेप पीड़िता का भाई है। आरोप है कि पीड़िता का भाई बनकर आदिल ने बैंक से एटीएम कार्ड ले लिया और उसमें से अनुदान के रूप में मिले तीन लाख रुपये निकाल लिए।

पीड़िता की मां को पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए कोतवाली में दरोगा और कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में वह वर्दी में रुपये निकालता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed