फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policeman beaten by couple in delhi

सड़क पर रोकने पर गुस्साए दंपत्ति ने पुलिसवाले को पीटा

Fri, 31 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Mar 2017 09:24 AM IST
सार

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर दंपति को किया गिरफ्तार 

- पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर दंपति को किया गिरफ्तार
 

विज्ञापन
policeman beaten by couple in delhi

विस्तार

पश्चिम विहार इलाके में बेरीकेट पर रोकने से गुस्साए कार सवार एक दंपति ने हवलदार की पिटाई कर दी। पीड़ित हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निरंजन (50) दिल्ली पुलिस में बतौर हवलदार तैनात है। फिलहाल उसकी तैनाती पश्चिम विहार थाने में है। बुधवार को उसकी ड्यूटी पश्चिम विहार चर्च के पास सर्विस रोड पर थी। जहां वह बेरिकेट लगा रखा था। देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार वहां आकर रूकी।
विज्ञापन


कार चला रहे व्यक्ति ने निरंजन को बेरीकेट हटाने के लिए कहा लेकिन निरंजन ने रास्ता बंद होने और दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। कार चला रहा युवक यह सुनकर गुस्से में आ गया और कार से नीचे उतरकर बेरीकेट को धक्का देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन के मना करने पर युवक की पत्नी भी बाहर आ गयी और दोनों ने मिलकर निरंजन के साथ मारपीट करने लगे। दोनों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। निरंजन ने इसकी सूचना थाने में दी। थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दंपति को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने निरंजन का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार निवासी राज कुमार व उसकी पत्नी तनुजा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed