{"_id":"5949424a4f1c1b8f148b487e","slug":"police-takes-custody-of-minor-for-oldman-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा नहीं देने पर नाबालिग ने की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने 4 महीने बाद पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा नहीं देने पर नाबालिग ने की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने 4 महीने बाद पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में नाबालिग ने बुजुर्ग की हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक गांजा पीने के लिए नहीं देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि 14 फरवरी को भलस्वा डेयरी के गली नंबर 13 में एक बुजुर्ग का शव मिला था। जेजे कालोनी निवासी इमरान ने उसकी पहचान तेलीवाली गली फिरोजाबाद निवासी शहीद (60) के रूप में की। शहीद भीख मांगकर अपना भरण पोषण करता था। पुलिस ने पाया कि उसकी ईंट से सिर फोड़कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के दिन शहीद का एक नाबालिग से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सोमवार को नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह शहीद के साथ गांजा पी रहा था।
विज्ञापन
नशा होने के बाद उसने शहीद को और गांजा पिलाने के लिए कहा, लेकिन शहीद ने गांजा खत्म होने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शहीद ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उस समय आरोपी वहां से चल गया। लेकिन कुछ देर बाद वह शहीद के पास पहुंचा और उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से शहीद की मौत हो गईं।