{"_id":"576ebc554f1c1bdf0cb480a3","slug":"police-said-the-soldier-killed-by-hanging-was-absent-from-the-office-without-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, बिना सूचना के दफ्तर से था गैर हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, बिना सूचना के दफ्तर से था गैर हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी के मेट्रो अपार्टमेंट में शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिपाही की शिनाख्त कमल कुमार (47) के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के बैंड में कार्यरत था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि नशे का आदी होने व बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी के मेट्रो अपार्टमेंट में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही कमल कुमार (47) ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कमल पिछले पंद्रह साल से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के बैंड में कार्यरत था।
विज्ञापन
वह पत्नी सीमा (40) 19 साल की बेटी और दो बेटों के साथ मेट्रो अपार्टमेंट में रहता था। परिवार वालों व परिचितों से पूछताछ में पता चला है कि कमल शराब पीने का आदी था और उसे टीबी की बीमारी थी।
पिछले सोलह दिनों से वह बिना किसी सूचना के कार्यालय से गैर हाजिर था। पुलिस को आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।