फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police paying all possible care in RTI activist death case

क्या इस वजह से हुई है RTI कार्यकर्ता की मौत?

Sun, 04 May 2014 01:18 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Police paying all possible care in RTI activist death case

आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस ने लखनऊ में फॉरेंसिक एक्सपर्ट से कार का मुआयना कराने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि जब से मौत को हत्या में तब्दील किया गया है, पुलिस अब उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। पहले इस घटना को पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही थी। इस मामले में अब वह कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हादसे में कार की तकनीकी जांच संबंधित कंपनी से करायी जा सकती थी, लेकिन जैसे ही इस मौत पर शक की सुई घूमने लगी है, इससे अब कार की जांच लखनऊ की टीम से करायी जाएगी। जांच के लिए लखनऊ में बात करके फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में?

Police paying all possible care in RTI activist death case

आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की मौत के बाद पुलिस की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर थी। सीओ अनुराग सिंह का कहना है कि मौत और हत्या के बीच की दूरी तय करने में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अहम भूमिका है।


चंद्रमोहन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण धुआं शरीर के अंदर जाने और दम घुटना बताया गया है।

मौत होने का समय भी वही है जब कार में आग लगी थी। इससे काफी हद तक साफ हो गया है कि मौत दम घुटने से हुई है। किसी ने उनकी पहले हत्या नहीं की।

कराया जा सकता है डीएनए टेस्ट

Police paying all possible care in RTI activist death case

आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात की। परिजनों ने कहा कि हत्या करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।.इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चंद्रमोहन की मौत के बाद परिजन ग्रेनो स्थित कार्यालय में एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह से मिलने पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि कार पर तेल डालकर उनकी हत्या की गई है। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज हो चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

मामले की जांच कर रहे एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ की जांच टीम संभवतः सोमवार या मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना करेगी। जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी कराया जा सकता है और इसलिए सैंपल को सुरक्षित रखा गया है।

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Police paying all possible care in RTI activist death case

एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।

जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एहतियात के तौर पर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात को आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की रहस्यमय परिस्थितियों में कार में आग लगने से मौत हो गई थी। पुलिस को जला हुआ शव मिला थी। वहीं परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed