{"_id":"585132d34f1c1bf05c64a4ba","slug":"police-looking-for-ritu-in-new-note-seized-case-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 लाख के नए नोट निकालने के मामले में रितु को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 लाख के नए नोट निकालने के मामले में रितु को तलाश रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 05:24 PM IST
सार
नोटों की हेराफेरी, निशाने पर बैंक अधिकारी
- नए नोटों की गड्डी देने वाले बैंक अधिकारियों तक पहुंचेगी सीआईए
- किन बैंकों को जारी हुए थे नोट, पता लगाने आरबीआई रवाना हुई टीम
- बड़े गड़बड़झाले की आशंका, पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय को भी दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम ब्रांच टीम अब उन बैंक अधिकारियों पर शिकंजा कसेगी, जिन्होंने 27.30 लाख रुपये कीमत के 2000 के नए नोट पकड़े गए युवकों को दिए थे। इसके लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम रिजर्व बैंक रवाना हुई है।
विज्ञापन
युवकों से पकड़े गए यह नए नोट रिजर्व बैंक ने किस बैंक को जारी किए थे, टीम नोटों की सीरीज के आधार पर पता करेगी। बैंक अधिकारियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सुभाष कॉलोनी में रहने वाली महिला रितु की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीआईए सेक्टर-30 टीम ने मंगलवार दोपहर बाद सतीश सरदाना, अमित गुप्ता, बहादुर सिंह और प्रवीण को 2000 के 27.30 लाख रुपये कीमत के नोटों के साथ पकड़ा था। जांच में इनमें एक गड्डी एक ही सीरीज की पाई गई। इसके अलावा 60 नोट दूसरी सीरीज के मिले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मिक्स नोटों में भी 83 और 34 नोट एक ही सीरीज के छांटे गए हैं। बताते चलें कि सरकार ने बचत खाते से 24 हजार और चालू खाते सें 50 हजार रुपये ही एक सप्ताह में निकालने की सीमा तय कर रखी है। ऐसे में एक ही सीरीज के 160 नोट मिलना जांच का विषय है।
आरबीआई से दस्तावेज जुटा पुलिस करेगी जांच
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक रिजर्व बैंक की चेस्ट से सभी बैंकों को करंसी जारी की जाती है। किस बैंक को किसी सीरीज के नोट जारी किए गए इसका रिकॉर्ड रखा जाता है। चारों के पास से बरामद नए नोटों की सीरीज लेकर क्राइम ब्रांच की एक टीम रिजर्व बैंक रवाना हुई है।
यह रकम किस बैंक की शाखा के लिए जारी किए गए थे, इसकी जानकारी ली जाएगी। आरबीआई से दस्तावेज जुटाने के बाद पुलिस उन बैक शाखाओं की जांच करेगी। जिन्होंने इतनी बड़ी मात्रा में नए नोट जारी किए। इन अधिकारियों को भी शिकंजे में कसा जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की सूचना प्रवर्तन निदेशालय को दे दी गई है।
एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि सेंट्रल थाने में करप्शन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। नोट किस बैंक से जारी किए गए इसकी जानकारी रिजर्व बैंक से की जाएगी। मामले की जांच एसीपी सेंट्रल पूजा डाबला को सौंपी गई है।