फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police investigates ashes of the bba student

छात्रा की मौत के बाद राख और अस्थियां जांच रही पुलिस

Wed, 23 Apr 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Apr 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
police investigates ashes of the bba student

नौ दिन पहले गुड़गांव के झाड़सा गांव में रहने वाली बीबीए सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसकी अस्थ्यिं व राख जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि दो एक दिन में उसके दोस्त तक पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:घर में घुसकर महिलाओं से किया रेप
विज्ञापन


झाड़सा गांव में रहने वाली बीबीए की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। पुलिस के अनुसार जांच चल रही है। उसके पास अभी तक कोई ऐसा बयान देने वाला या सबूत नहीं मिला है कि जिससे कि उसके परिवार वालों को घेरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार की रात को उसके दाह संस्कार वाले स्थान से राख व अस्थियां ली थी। जिसको जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। इसके साथ ही उसकी किताब में मिले नोट की हैंड राइटिंग को भी मिलाने की कवायद की जा रही है।

एसीपी सदर ममता खरब कहती है कि मोबाइल डिटेल व अन्य जानकारियों के माध्यम से पुलिस उसके कथित दोस्त तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसके सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। गौरतलब है कि परिवार वालों की ओर से किसी भी तरह की घटना या दोस्ती होने से इनकार किया गया है। परिवार वालों ने उसकी मौत का कारण मिर्गी आना बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed