विदेशी लड़की का लागाया गया गैंगरेप आरोप झूठा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने मालवीय नगर के हौजरानी में कांगो की छात्रा केसाथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है।
जिससे यह बात सामने आई है कि वारदात के समय छात्रा घर पर नहीं थी। वारदात से काफी पहले ही घर से निकल गई थी। पुलिस, सीसीटीवी फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए सीएफएसएल भेजेगी।
इससे पुलिस को युवती का गैंगरेप वाला बयान छद्म लग रहा है। हालांकि पुलिस अभी मामले की पूरी छानबीन कर रही है और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले मामले की गहराई तक जाकर सबूतों का परीक्षण किया जाएगा।
कोई युवक बिल्डिंग में नहीं गया था
गौरतलब है कि हौजरानी (खिड़की एक्सटेंशन) में रहने वाली कांगो की 20 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे, दो युवक उसके घर में कपड़े बेचने के बहाने घुसे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार छात्रा जिस घर में रहती है उस घर के सामने स्थित परचून की दुकान में आधा दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों की फुटेज को खंगालने पर पता लगा कि छात्रा करीब 11 बजे अपने घर से बाहर निकल गई थी।
इसके बाद वह दोपहर दो बजे तक घर नहीं लौटी। कैमरों से ये भी पता लग रहा है कि कोई भी संदिग्ध युवक बिल्डिंग में नहीं दाखिल हुआ। दूसरी तरफ मालवीय नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।