फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police find clue from diary and laptop, silence lies at GB Road

जीबी रोड सेक्स रैकेट : आफाक की डायरी और लैपटॉप से मिले सेक्स रैकेट के बड़े सुराग

Fri, 02 Sep 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
Police find clue from diary and laptop, silence lies at GB Road
जीबी रोड से पकड़ा गया हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट और उनकी महंगी गाड़‌ियां - फोटो : अमर उजाला

नेपाल समेत देश भर की करीब पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले आफाक हुसैन और सायरा बेगम के तार यूपी के कई नामचीन लोगों से जुड़े हुए हैं। आफाक और सायरा के पास से मिली डायरियों, लैपटॉप और मोबाइल से तथ्य जुटाकर पुलिस ने यूपी के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की एक सूची तैयार की है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो आफाक इन लोगों के लगातार संपर्क में रहता था। यहां तक उसकी इन लोगों से रुपयों की भी लेन-देन भी होती थी। पुलिस की एक टीम ने मुरादाबाद में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन


इधर सरफराज उर्फ बिल्ली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आफाक से पूछताछ के बाद एक और शख्स का नाम पुलिस के सामने आया है। पुलिस बिल्ली व दूसरे शख्स की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्ली की तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी

Police find clue from diary and laptop, silence lies at GB Road
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी - फोटो : एनडीटीवी

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व आफाक और सायरा मुरादाबाद किसी काम से गए थे। यहां वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रुके थे। 

पुलिस होटल से सीसीटीवी फुटेज लेने का भी प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने अमरोहा, संभल और मुरादाबाद के कई जगहों पर छानबीन की है। 
इधर आफाक और सायरा समेत बाकी आरोपियों को शुक्रवार को रिमांड समाप्त हो जाएगी।

पुलिस कोर्ट में पेशकर इनकी दुबारा रिमांड लेने का प्रयास करेगी। पूछताछ के दौरान पुलिस को आफाक ने बताया है कि सरफराज उर्फ बिल्ली नामक शख्स उसकी हर संभव मदद करता था। बिल्ली को उसका राइट हैंड बताया जाता है। 

अब कोठों पर नहीं दिखाई दे रही भीड़

Police find clue from diary and laptop, silence lies at GB Road
जीबी रोड सेक्स रैकेट में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बिल्ली के गैंग में पुरानी दिल्ली के लोकल बदमाशों के अलावा भारी संख्या में नेपाली युवक भी शामिल हैं। घटना के बाद से ज्यादातर आरोपी फरार हैं।

जीबी रोड पर पसरा है सन्नाटा
आफाक और सायरा व बाकी अन्यों पर हुई कार्रवाई के बाद जीबी रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कोठों के दलाल और वहां काम करने वाले सभी आरोपी पुलिस की रेड की वजह से फरार हो गए हैं। 

आमूमन 24 घंटे ही इन कोठों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। लेकिन अब यहां से ज्यादातर लोग फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार जीबी रोड पर पहुंचकर लड़कियों से पूछताछ भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed