फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police disclose woman murder by husband in delhi

पति को सता रहा था इस बात का डर, पत्नी को करंट लगाकर घोंट दिया गला

Sat, 08 Dec 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police disclose woman murder by husband in delhi
सांकेतिक तस्वीर

मुंडका थाना पुलिस ने करंट लगाकर और गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को तीन पिस्टल और 25 कारतूस मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी नौकरी जाने के जिम्मेदार आठ लोगों की वह हत्या करने की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन


उसे शक था कि उसकी पत्नी साजिश का पर्दाफाश न कर दे, इसलिए उसे मार डाला। आरोपी की पहचान राजीव के रूप में हुई है। वह तैराकी कोच रह चुका है। पुलिस के अनुसार, राजीव पत्नी सोनिया और चार साल के बेटे के साथ मुंडका में रहता था। वह करोल बाग स्थित एक होटल में नौकरी करता था।
विज्ञापन


कुछ माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके लिए वह कुछ लोगों को जिम्मेदार मानता था, इसलिए आठ लोगों से बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने एटा से तीन पिस्टल और 25 कारतूस खरीदे। इस बात की भनक उसकी पत्नी सोनिया को लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजीव को डर सताने लगा कि सोनिया इस बात का खुलासा कर सकती है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 24 नवंबर को राजीव ने पत्नी के बेड पर हाथ-पैर बांध दिए और उसे करंट लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद गला भी घोंट दिया।

उसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और करंट लगने की बात बताई। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई। इसी बीच 26 नवंबर को पुलिस को पता चला कि राजीव कहीं भाग रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू की टीम ने उसे दबोच लिया।  

पूछताछ में राजीव ने खुलासा किया कि अपनी नौकरी जाने के लिए वह मैनेजर को जिम्मेदार मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या करना चाहता था। इसके अलावा एक महिला मित्र, उसके पति, कुछ रिश्तेदारों व एक दोस्त की हत्या करने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed