फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police chargesheet on Bisahdha: Iklak was unconscious, meat pot found

'इकलाख जहां घायल पड़ा था, वहीं से मिले मांस से भरे भगोने'

Thu, 02 Jun 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Jun 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Police chargesheet on Bisahdha: Iklak was unconscious, meat pot found
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बिसाहड़ा की घटना पर चार्जशीट में मांस की बरामदगी दिखाई है। पुलिस की केस डायरी में घर से कुछ दूरी पर इकलाख जहां घायल मिला था, वहीं से पुलिस ने मांस से भरे भगोने और थैली में जानवर के चेहरे का हिस्सा, कान, खुर, खाल आदि बरामदगी दिखाई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आठ स्थानों से मांस बरामद किया था। उस दौरान आईओ और जारचा थाना प्रभारी सुबोध सिंह ने मांस को वेटरनरी उप चिकित्साधिकारी दादरी को जांच के लिए सैंपल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस को मौके से खून से सना सरिया, कुछ खून से सने महिला-पुरुष के कपड़े आदि मिले थे। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ युवाओं ने 28 सितंबर को इकलाख को घर से कुछ दूरी पर एक थैली फेंकते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'युवक इकलाख के घर के फ्रिज से भगोने में रखा मांस बाहर लेकर आए'

Police chargesheet on Bisahdha: Iklak was unconscious, meat pot found
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो
कुत्तों ने जब थैली फाड़ी तो उसमें गाय के अंग थे। जिस पर गुस्साए युवकों ने इकलाख को रोककर गाय काटने की बात पूछी। इकलाख के जाने के बाद बिसाहड़ा गांव में मंदिर से माइक पर गाय कटने की सूचना दी गई। 

इस दौरान युवाओं ने इकलाख के घर में घुसकर दानिश और इकलाख से मारपीट की। ग्रामीणों का कहना है कि कई युवा इकलाख के घर के फ्रिज से भगोने में रखा मांस बाहर ले आए थे। घायलावस्था में इकलाख को बाहर गली में छोड़ने के बाद पास ही मांस के भगोने रख दिए गए थे।

दादरी के सीओ अनुराग सिंह के मुताबिक 28 सितंबर को मौके पर पहुंची पुलिस को घायल इकलाख के पास ही पड़े भगोने में मांस और एक थैली में संदिग्ध जानवर के अंग मिले थे। जिसका आईओ ने सैंपल लेकर जांच के लिए दादरी के वेटरनरी उप चिकित्साधिकारी को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed