{"_id":"57d6b0e34f1c1b912cd475fc","slug":"police-boarded-the-loot-waiting-to-handle-two-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े लूट की फिराक में बैठे दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े लूट की फिराक में बैठे दो बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल टीम ने रविवार रात बड़ौली पुल के पास सड़क से गुजरने वाले राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान डबुआ कालोनी निवासी उत्तम और मेवात निवसी तैयूब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो बदमाश बड़ौली पुल के पास राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में बैठे हुए थे। उसी दौरान सामने से एक बाइक सवार को आता देख दोनों अंधेरे से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
बदमाशों के इरादों को भांप कर बाइक सवार वापस मुड़कर बच निकलने में कामयाब हो गया। थोड़ी दूरी पर जाकर उसने गश्त कर रही अपराध शाखा की टीम को इसकी सूचना दे दी। अपराध शाखा की टीम ने तुरंत मौके पर जाकर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन