फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police asked bribe as new currency crime news greater noida

नए नोट न देने पर नाबालिग भाइयों को पुलिस ने हवालात में डाला

Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
police asked bribe as new currency crime news greater noida

गांव सलैमपुर गुर्जर में मारपीट मामले में परिजनों द्वारा घूस में नए नोट न दे पाने के कारण तीन नाबालिग भाइयों को रात भर पुलिस हिरासत में रहना पड़ा। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया, तब पुलिस ने तीनों को छोड़ा। ग्रामीणों ने बच्चों को हवालात में रखने की शिकायत एसपी देहात से की। आरोप है कि मारपीट मामले में समझौता होने के बावजूद पुलिस बच्चों को जेल भेजने की धमकी दे रही थी। एसपी देहात ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


घंघोला चौकी क्षेत्र के गांव सलैमपुर गुर्जर के लोग मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 27 अक्तूबर को उनके गांव का एक चालक ऑटो बैक कर रहा था। इस दौरान ऑटो से सातवीं के एक छात्र को चोट लग गई थी। इसी बात पर ऑटो चालक और रघुराम पक्ष में मारपीट हो गई। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन


बाद मेें दोनों पक्षों में समझौता होने की लिखित प्रति भी पुलिस को दे दी गई थी। इसके बावजूद सोमवार को चौकी प्रभारी रविभूषण ने रघुराम के दो बेटों (12वीं और 10वीं के छात्र) और भतीजे (सातवीं के छात्र) को हिरासत में ले लिया। जब परिजन तीनों बच्चों को छुड़ाने पहुंचे तो चौकी पुलिस तीनों को ग्रेटर नोएडा कोतवाली ले गई और उन्हें हवालात में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘तुम्हारा समझौता हो गया तो हमारा क्या होगा’

आरोप है कि जब परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे तो रविभूषण ने बच्चों को जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। ग्रामीणों ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने की जानकारी दी तो दरोगा ने कहा कि अगर तुम्हारा समझौता हो गया, तो हमारा क्या होगा। बच्चों को जेल जाने से बचाने के लिए परिजन 40 हजार रुपयेे देने के लिए तैयार हो गए, लेकिन दरोगा नेे पुराने नोट लेने से मना कर दिया और नए नोट मांगे।

जब परिजनों ने नए नोट की व्यवस्था नहीं होने की बात कही, तो दरोगा ने ग्रामीणों को भगा दिया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्रेटर नोएडा कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद तीनों छात्रों को छोड़ा गया। इसके बाद ग्रामीण नाबालिग भाइयों को लेकर एसपी देहात से मिले औैर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात से इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं।  


नाबालिगों को हवालात में डालने का आरोप निराधार है, उन्हें कोतवाली कार्यालय में बैठाने की जानकारी मिली है।  मामले की जांच के आदेेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।  -सुजाता सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed