फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrests three on betting.

चैंपियंस लीग में लगा रहे थे सट्टा, पड़ा छापा

Wed, 01 Oct 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 01 Oct 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
police arrests three on betting.

चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टे को लेकर पुलिस की सीआईए यूनिट ने एक पॉश सोसायटी में छापेमारी की। देरशाम पुलिस की छापेमारी देख सोसायटी में गहमागहमी मच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने अपने ऑपरेशन में बेहद सटीक तरीके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एलईडी समेत लैपटॉप और मोबाइल, प्रिंटर भी मिले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उस फ्लैट मालिक से भी पूछताछ कर रही है जिसने सटोरियों को बिना वेरिफिकेशन के फ्लैट किराये पर दे रखा था। इस खुलासे के बाद पुलिस कई जगहों पर निगरानी रख रही है। जिसमें कई और सटोरियों के पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालम विहार क्राइम ब्रांच यूनिट को सूचना मिली थी सोहना रोड स्थित ट्यूलिप व्हाइट सोसायटी के एक फ्लैट में सट्टे के लिए बुकी चलाई जा रही है। चैंपियंस लीग टी-20 मुकाबले में मंगलवार को मुकाबले के दौरान इंस्पेक्टर महेंद्र वर्मा ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। जिसमें तीन युवकों को फ्लैट से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान सेक्टर चार निवासी सुनील कुमार, प्रताप नगर निवासी राजेश उर्फ राजू व ज्योति पार्क निवासी आकाश के रूप में हुई। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एरिया के चलते सीआईए ने बादशाहपुर थाना पुलिस में तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया है।


जांच में यह सामने आया है कि जहां पर बुकी चलाई जा रही थी उस फ्लैट को बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर दिया हुआ था। पुलिस इस संबंध में सोसायटी मैनेजमेंट के अलावा फ्लैट मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed