फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested two men due to fraud

लाखों का रुपये की ठगी में कंपनी मालिक और दारोगा गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
police arrested two men due to fraud

सेक्टर-6 में दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर और उसकी महिला मित्र से 20 लाख रुपये की नई करेंसी ठगने वाले कंपनी मालिक और बैंककर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास प्रॉपर्टी डीलर रुपये बदलने आए थे, मगर इन्होंने यूपी पुलिस के एक दारोगा और फर्जी इनकम टैक्स अफसर से मिलकर 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि  प्रॉपर्टी डीलर विकास वशिष्ठ और उनकी महिला मित्र चित्रा दलाल को नए नोट के एवज में पुरानी करेंसी दिलाने के लिए दिल्ली के ही एक बैंककर्मी दीपक चावला ने मध्यस्थता की। उसने बताया किवह नोएडा के डी-69 सेक्टर-6 में कंपनी के मालिक ललित बाधवा से नई करेंसी के एवज में डेढ़ गुना पुरानी करेंसी दिला देगा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, दीपक चावला ने कंपनी मालिक ललित वाधवा के साथ मिलकर सारे रुपये ऐंठने का प्लान बना लिया। जब विकास और चित्रा 13 दिसंबर को 10-10 लाख रुपये लेकर पहुंचे और कंपनी मालिक के साथ बातचीत होने लगी। इसी बीच योजना के अनुसार फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर और यूपी पुलिस का दारोगा जगत शर्मा ने कंपनी पर रेड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने गिरफ्तारी की धमकी देते हुए रुपये पर कब्जा कर लिया और नई करेंसी के 20 लाख रुपये लेकर चलते बने। पीड़ित विकास के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले की जांच शुरू हुई।


कंपनी मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। आरोपी ने बताया कि  पूर्व योजना के तहत फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बुलाया गया था। जबकि यूपी पुलिस का दारोगा उनका दोस्त था।  एसपी ने बताया कि फर्जी इनकम टैक्स आफिसर की पहचान रविश के रूप में हुई और दोनों ही फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed