फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested servent who killed woman and loot jewellery in delhi

ऑडी में सवारी और ऐशोआराम की जिंदगी चाहता था नौकर, पैसों के लिए किया मालकिन का मर्डर

Thu, 13 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
 police arrested servent who killed woman and loot jewellery in delhi
गिरफ्तार किए गए आरोपी।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने अमर कॉलोनी में महिला सरिता(53) की हत्या व लूटपाट की गुत्थी को 24 घंटे में ही सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के नौकर को साथी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकर ने ही लूटपाट की साजिश रची थी। 

विज्ञापन


नौकर ने ऑडी में घूमने व एशोआराम की जिंदगी के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस बाकी फरार आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपी नौकर का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया था। पुलिस सोशल साइट व मोबाइल सर्विलांस से आरोपी नौकर तक पहुंची थी।      
विज्ञापन

 
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार मकान नंबर -21, नेशनल पार्क, लाजपत नगर में महिला की हत्या व लूटपाट की सूचना 11 जुलाई दोपहर को मिली थी। पुलिस मौक पर पहुंची तो बैडरूम में महिला सरिता का शव पड़ा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थीं और घर में सामान फैला पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर का व्यवसाय करने वाले मकान मालिक मानक लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका बेटा तुसार ओखला में टेक्सटाइल का व्यवसाय करता है। हर रोज की तरह वह ऑफिस चले गए। वह दोपहर तीन बजे घर लौटा तो डोलबैल बजाने पर किसी ने गेट नहीं खोला। 

जब उसने दूसरी चाबी से गेट खोला तो उसकी पत्नी सरिता बेडरूम में मृत पड़ी हुई थी। नौकर राजन को बांधा हुआ था, जबकि दूसरा नौकर रोशन उर्फ बलराम घर से गायब था। आरोपी घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी व कैश ले गए थे।
 
आरोपियों को पकडने के लिए एसीपी लाजपत नगर सतीश कैन, एसीपी ऑपरेशन केपी सिंह की देखरेख में एएटीएस प्रभारी लव अत्रे, स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेन्द्र, थानाध्यक्ष कालकाजी वेदप्रकाश, थानाध्यक्ष गोविंदपुरी संजय भारद्वाज, इंस्पेक्टर शिवराज विष्ट, राजपाल, एसआई कमल सिंह, अजीत व सतीश भाटी की विशेष टीम बनाई गई।   
    
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि फरार नौकर ने बलराम केनाम से फेसबुक पर सक्रिय है। इसके अलावा मोबाइल सर्विलांस के आधार पर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष संजय भारद्वाज की टीम ने नौकर रोशन उर्फ बलराम व उसके साथी शेषनारायण को अट्टा गांव नोएडा से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी में 20 की ज्वेलरी व तीन लाख रुपये बरामद कर लिए है। पुलिस इनकेतीन और साथियों की तलाश कर रही है।       

ऑडी में घूमने केलिए दिया वारदात को अंजाम      

 police arrested servent who killed woman and loot jewellery in delhi
delhi woman murder accused

रोशन ने बताया कि वह गांव से आकर अट्टा मार्केट, नोएडा, यूपी में मोमोज बेचने लगा था। वह ऐशोआराम की जिंदगी जीना चहाता था और ऑडी में घूमना चहाता था। साजिश केतहत वह मानक लाल केघर में नौकरी हासिल करने में कामयाब हो गया। इसके बाद ये मौकेकी तलाश में था। 

रोशन ने साथी शेषनारायण रावत उर्फ करण, बेनीप्रसाद यादव, अरविंद व सोनू केसाथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शेषनारायण व अरविंद बाइक से घटनास्थल पर आए थे। सोनू व बेनीप्रसाद ऑटो से पहुंचे थे। रोशन घर से सारी जानकारी देता रहा।      
सरिता देवी आरोपियों से जिंदगी की भीख मांगती रही। मगर आरोपियों को दया नहीं आई थी। सरिता देवी ने आरोपियों से कहा था कि वह उसे मारे नहीं, वह घर में जो भी सामान है सब दे देगी। आरोपियों ने रस्सी व कपड़ों से सरिता देवी के हाथ-पैर बांध दिए थे। पेकिंग करने वाले टेप से उसका गला बांध दिया था।

बसई दारापुर में इन्होंने लूट की रकम बांटी थी। इसके बाद रोशन व शेषनारायण सेक्टर-27 नोएडा, यूपी चले गए थे। रोशन(22) मूलरूप से गांव कैथोलिया, जिला गोंडा, यूपी और शेषनारायण(26) गांव रामापुर, जिला गोंडा यूपी का रहने वाला है।

पीड़ित परिवार ने नहीं कराया था पुलिस वेरीफिकेशन      

 police arrested servent who killed woman and loot jewellery in delhi
delhi woman murder accused

पीड़ित परिवार ने आरोपी नौकर रोशन का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने अभी तक जितने भी नौकर रखे हैं उसमें से भी किसी का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था। पीड़ित परिवार के पास रोशन का संपर्कनंबर, फोटो, गांव का पता आदि कुछ भी नहीं था। 

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह नौकर/नौकरानी रखते समय उनका पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराए। अधिकृत एजेंसी से ही नौकर ले। आरडब्ल्यूए से भी आग्रह किया गया है कि संदिग्ध पर नजर रखे। घर में मौजूद अकेली महिला की सुरक्षा केलिए डोर सेफ्टी चेन, एमरजेंसी नंबर, सीसीटीवी कैमरे लगवाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed