{"_id":"58ee47b94f1c1b9d36cf7819","slug":"police-arrested-mother-son-with-theft-mobile-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे गए मोबाइल से मां चला रही थी फेसबुक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटे गए मोबाइल से मां चला रही थी फेसबुक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
crime
कृष्णा नगर इलाके में नाबालिग बेटों द्वारा लूटे गए मोबाइल फोन से उनकी मां फेसबुक चला रही थी। आरोपी महिला ने पीड़ित के फोन से बिना लॉग आउट किए उसकी आईडी से अपने फोटो भी उसके फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिए।
विज्ञापन
पीड़ित प्रियंका अरोड़ा (25) फोन लूटे जाने और फेसबुक आईडी इस्तेमाल करने की शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी मां व उसके एक नाबालिग बेटे को दबोच लिया।
विज्ञापन
दूसरे नाबालिग बेटे की पुलिस को तलाश है। दरअसल, रविवार को प्रियंका से दोनों नाबालिगों ने फोन झपट लिया था। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि रविवार को कृष्णा नगर निवासी प्रियंका अरोड़ा ने अपना मोबाइल झपटने की शिकायत की थी।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह ईस्ट कृष्णा नगर के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान दो लड़कों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया था, जिसके बाद कृष्णा नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना था कि फोन उड़ाने वाले लड़के उसके मोबाइल फोन पर बिना उसकी फेसबुक आईडी को लॉग आउट किए उसकी फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हैं।
यही नहीं एक महिला ने उस पर फोटो भी अपलोड कर लिये हैं। सूचना के बाद पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी महिला व उसके बेटे को ढूंढ निकाला।
महिला ने बताया कि उसके दोनों नाबालिग बेटों ने मोबाइल झपटकर उसे दिया था। उसी फोन से वह फेसबुक चला रही थी। पुलिस मां-बेटे के से पूछताछ कर दूसरे नाबालिग की तलाश कर रही है।