फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested a kanwariya after Delhi car vandalism incident

दिल्ली: जिस कांवड़िए ने मोती नगर में तोड़ी थी कार हुआ गिरफ्तार, अपराध से है पुराना नाता

Fri, 10 Aug 2018 05:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
police arrested a kanwariya after Delhi car vandalism incident
Kanwariya arrested

मोती नगर इलाके में पुलिस की मौजूदगी कांवड़ियों द्वारा की गई कार में तोड़फोड़ और बवाल के मामले में हुई फजीहत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी कांवड़िए को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ बिल्ला (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना वाले दिन राहुल अपने साथियों के साथ वहां से कांवड़ लेकर गुजर रहा था। कार सवारों से तू-तू-मैं-मैं होने के बाद वह भी बवाल में शामिल हो गया। बाद में इसने अन्य कांवड़ियों के साथ मिलकर कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान राहुल व उसके साथी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब पुलिस राहुल से पूछताछ कर तोड़फोड़ करने वाले बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले में दंगा करने की धारा भी जोड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि 26 वर्षीय बिल्ला का अपराध से पुराना नाता रहा है। बिल्ला अनपढ़ होने के साथ ही बेरोजगार भी है। विजय कुमार ने बताया कि बिल्ला 2014 में दर्ज हुए चोरी के एक मामले में जमानत पर चल रहा था। उस वक्त बिल्ला ने चोरी के उक्त केस में 6-7 महीने जेल में बिताए थे।

इसलिए हुआ था विवाद

police arrested a kanwariya after Delhi car vandalism incident
हंगामा करते हुए कावड़िए - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मोती नगर से नजफगढ़ के रास्ते में पड़ने वाले सभी नौ कांवड़ शिविरों की पड़ताल की। वहां सीसीटीवी फुटेज में राहुल की फुटेज मिली। बृहस्पतिवार शाम को एक टीम ने राुहल को उत्तम नगर-आनंद विहार स्थित गुरप्रीत नगर से दबोच लिया।

राहुल ने बताया कि उस दिन हंगामे के दौरान एक कांवड़ियों के हाथ में कार का कांच लगने से खून निकलने के बाद हंगामा हुआ था। सभी को लगा था कि कांवड़िए को ज्यादा चोट लग गई है। वारदात मंगलवार शाम करीब 5.38 बजे मोती नगर मेट्रो स्टेशन, तांग स्टैंड के पास हुई।

ग्रे कलर की आई-10 कार में युवक-युवती सवार थे। युवती कार चला रही थी। इस बीच एक कांवड़िए से कार टच हो गई, जिसके बाद हंगामा हुआ। बवाल के बीच गुस्साए कांवड़ियों ने आई-10 कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed