{"_id":"868bf06321308ec88e0fea036e70fc00","slug":"poisoned-by-the-contractor-oppression-sudkhoron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों के उत्पीड़न से परेशान ठेकेदार ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों के उत्पीड़न से परेशान ठेकेदार ने जहर खाया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर के निवाड़ी में बृहस्पतिवार शाम सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर एक ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि सूदखोरों ने रुपये नहीं देने पर ठेकेदार के साथ बुधवार को मारपीट की थी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना से जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
निवाड़ी पुलिस ने बताया कि धौलड़ी निवासी रामौतार निवाड़ी क्षेत्र में आम के बाग के ठेके लेता है। उसने बाग स्वामियों का पैसा चुकाने के लिए निवाड़ी के कुछ सूदखोरों से मोटे ब्याज पर रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
काफी समय से सूदखोर उस पर मय ब्याज के पैसे देने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी के चलते बुधवार शाम को सूदखोरों ने निवाड़ी में उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर रामौैतार ने बृहस्पतिवार शाम निवाड़ी में जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालात बिगड़ने पर परिजन उसे मोदीनगर स्थित निजी अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। एसओ का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।