फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plunderer arrested the wounded soldier

घायल सिपाही को लूटने वाला गिरफ्तार, दुर्घटना के बाद लूटे थे पिस्टल और मोबाइल

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Plunderer arrested the wounded soldier
Arrest

दक्षिण जिले की एसटीएफ ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिपाही को लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर झपटमार है और दक्षिण जिले में झपटमारी की 50 से अधिक वारदात कर चुका है।

विज्ञापन


आरोपी के नाबालिग समेत तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके कब्जे से सिपाही से लूटे गए दो सरकारी कारतूस व महंगी घड़ी बरामद की गई है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मालवीय नगर थाने में तैनात सिपाही शौकत अली 16 फरवरी को पालम जा रहे थे। रास्ते में वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन


तभी चार-पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और सरकारी पिस्टल, मोबाइल, नकदी आदि लूट कर होंडा सिटी कार में फरार हो गए। वसंत विहार थाना पुलिस मामला दर्जकर मामले की जांच कर रही थी। आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए दक्षिण जिले की एसटीएफ एसीपी राजेन्द्र सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय चंदेल की टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने 15 अप्रैल को सिपाही से लूटपाट करने वाले दो बदमाश विकास मिश्रा उर्फ भांदा और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 29 अप्रैल को एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा था। मुख्य आरोपी साहिल फरार था।

एसीपी राजेन्द्र सिंह की टीम व वसंत विहार थाने में तैनात एसआई विशाल चौधरी को 13 मई को सूचना मिली थी कि साहिल चौहान (19) झरेदा गांव के पास आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो कारतूस और महंगी घड़ी बरामद की गई। वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार व महंगी घड़ी शरद प्रताप ओझा नामक व्यक्ति से लूटी थी।


पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से झपटमारी व रॉबरी के 19 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ ऐसे लोगों को शिकार बनाता था तो रात के समय सुनसान जगहों पर अपने वाहनों को पार्क करते थे। आरोपी अशोका होटल में अस्थायी लेबर के तौर पर काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed