{"_id":"57f7eb304f1c1b6a5326f996","slug":"plundered-for-fun-bike-police-chased-and-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज मस्ती के लिए लूटते थे बाइक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौज मस्ती के लिए लूटते थे बाइक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने बाइक लूटकर भाग रहे दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक को बेचने वाले को भी दबोचकर उससे 11 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया है कि मौज मस्ती के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों आरोपियों रोहित और जीतेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम एन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर उससे बाइक लूट ली है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता मंगोलपुरी निवासी राहुल और उसका दोस्त उत्तम नगर निवासी श्याम मिला। राहुल के हाथ पर चाकू के जख्म थे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाश एबी एक्सटेंशन रोड की ओर भागे हैं। पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और दो बदमाशों को दबोच लिया।
उनकी पहचान मंगोलपुरी निवासी रोहित( 20) और किराड़ी निवासी जीतेंद्र के रूप में हुई। जीतेंद्र गैंग का सरगना है। बदमाशों के पास से पुलिस ने पीड़ित की बाइक बरामद कर ली।
चोरी करने के बाद बाइक को सुल्तापुरी निवासी कुणाल (21) को सौंप देता था। जो वाहनों को बेचता था। पुलिस ने उनके निशानदेही पर कुणाल को गिरफ्तार कर 10 बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ मेें बदमाशों के निशानदेही पर और भी बाइकें मिल सकती हैं।