फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plesment ajensi operator kidnapped looted.

प्लेसमेंटएजेंसी संचालक को अगवा करके लूटा

Wed, 16 Sep 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Plesment ajensi operator kidnapped looted.

मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने इंदिरापुरम के एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को गन प्वाइंट पर नोएडा के जेपी कॉलेज के सामने से अगवा कर लिया।

विज्ञापन


बाइक पर बैठाकर विजयनगर स्थित हिंडन बैराज पर लाकर अंगूठी-लैपटॉप और साढे़ तीन हजार रुपये लूटे। मामले की शिकायत व्हाट्सएप के जरिए एजेंसी संचालक ने एसपी सिटी से की। वारदात से पुलिस चेकिंग की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक मनोज कुमार वैभव खंड में रहते हैं। मनोज के मुताबिक, ‘मंगलवार दोपहर मैं नोएडा गया था, जेेपी कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बोला कि मोहन नगर के कॉलेज पर हुए बवाल में तुम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना किया तो बदमाश बोला कि तुम्हारा चेहरा मिलता जुलता है, पहचान के  लिए साथ में चलना पडे़गा। गन प्वाइंट पर मुझे बाइक पर बैठा लिया, शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

मुझे लेकर  हिंडन बैराज पुल के रास्ते कांशीराम कालोनी के पास आए। वहां पर बाइक से उतारकर बोले कि बैग में रखे 2 लाख रुपये हमें दे दो, मैने कहा कि बैग में रुपये नहीं हैं।

बदमाशों ने बताया कि उन्हें पक्की खबर थी कि बैग में दो लाख रुपये हैं। बैग चेक करने पर रकम नहीं मिली तो अंगूठी, मोबाइल, लैपटॉप और पर्स में रखे साढे़ तीन हजार रुपये लूट लिए।

गोली मारने की धमकी दी और भाग गए। जाते वक्त बोले कि मोबाइल वहीं पर फेंक गए हैं। मोबाइल लेकर मैं घर पहुंचा, व्हाट्सएप के जरिए एसपी सिटी को घटना की सूचना दी।’ शिकायत के बाद सीओ इंदिरापुरम ने कॉल कर मनोज को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


50 हजार के लिए कराई पांच लाख की लूट, धरे गए
सेक्टर-2 में दिनदहाड़े एक प्राइवेट कंपनी के कैशियर से हुई लूट की घटना का खुलासा सेक्टर-20 पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर दिया।

घटना का खाका कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने खींचा था और एक अन्य कर्मचारी ने 50 हजार रुपये के लिए लूट में उसकी मदद की थी।

सेक्टर-6 स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कैशियर ललित कुमार 10 सितंबर को दोपहर में साथी सुनील के साथ सेक्टर-18 स्थित बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर कंपनी की ओर आ रहे थे।

सेक्टर-2 में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। घटना की जांच में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बैंक के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे।

सीसीटीवी में कंपनी का एक वर्तमान कर्मचारी खोड़ा कॉलोनी निवासी रंजीत नारायण और पूर्व कर्मचारी दिल्ली निवासी माजिद सैफी दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed