फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pie-pie made by adding gold to rob the wife of Depression.

पाई-पाई जोड़कर बनवाया सोने का हार लुटने पर पत्नी डिप्रेशन में

Tue, 02 Feb 2016 01:41 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Tue, 02 Feb 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Pie-pie made by adding gold to rob the wife of Depression.
मिथलेश ने पाई-पाई जोड़कर करीब 10 साल में जो ज्वैलरी बनाई, उसे बदमाश एक झटके में लूट ले गए। मिथलेश 10 तोले का हार और चेन लुटने के बाद से डिप्रेशन में हैं।
विज्ञापन


रविवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद पति ने डॉक्टर को घर पर बुलाया और इलाज शुरू किया गया। दूसरी तरफ, पति इंदिरापुरम के भी चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली की मंडोली निवासी पीड़ित महिला मिथलेश के पैथोलॉजी लैब मैनेजर पति प्रवेश ने बताया कि शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने जो हार लूटा उसके साथ दो सोने की चेन भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों चीजों का कुल वजन करीब 10 तोला था। ऐसे में पत्नी घटना के लिए खुद को जिम्मेदार मानकर लगातार परिवार के लोगों से माफी मांग रही है। घटना के बाद ही परेशान मिथलेश न तो खाना खा रही हैं न ही सो रही हैं।

रविवार को अचानक तबियत बिगड़ी तो डॉक्टर को घर बुलाना पड़ा। डॉक्टर ने मनोचिकित्सक से इलाज करवाने की सलाह दी है। प्रवेश ने बताया कि मिथलेश को सोने के जेवर बेहद प्रिय थे।

शादी के बाद से ही वह घर खर्च से रुपये बचाकर जोड़ती, बचत से उसने यह ज्वैलरी बनवाई थी, जिसके लुटने से वह खुद को असहज महसूस कर रही हैं।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

बता दें कि मंडोली निवासी मिथलेश चौहान से 27 जनवरी की शाम करीब 8 बजे नीति खंड स्थित एक फार्म हाउस के सामने से बदमाशों ने हार और चेन लूट ली थी। वह शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।


सीसीटीवी में दिखा युवक

एसएचओ ने बताया कि  फॉर्म हाउस के गेट पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक संदिग्ध युवक नजर आया है।

यह युवक प्रवेश के पड़ोस में रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में पड़ोसी युवक का हाथ है।

मनोचिकित्सक बोले
मनोचिकित्सक डा. सुमित कश्यप ने बताया कि मिथलेश के केस में वह खुद को उसके लिए दोषी मान रही हैं, इसलिए उनकी तबियत बिगड़ रही है। उनके दिमाग से नुकसान का डर निकालकर ही उनकी हालत में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed