फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   physical relation relations with the wife of friend and killed her

दिल्ली लाकर दोस्त की पत्नी से बनाए संबंध और फिर मार डाला उसे

Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
physical relation relations with the wife of friend and killed her
हत्या

एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी से संबंध बनाए और फिर उसके अन्य लोगों से संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक महिला को गुड़गांव से पहाड़गंज स्थित किराए के मकान पर लाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला की पहचान होते ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि 25 मार्च को पहाड़गंज स्थित एक मकान से महिला की सड़ी गली लाश मिली। उसके गर्दन को रेता गया था और हाथ पैर बंधे थे।
विज्ञापन


मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां महिला की लाश पड़ी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने 23 मार्च को सिविल लाइंस थाना गुड़गांव में उसके गायब होने की शिकायत कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सीआईडी’ देखकर दिया वारदात को अंजाम

physical relation relations with the wife of friend and killed her
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।

पति से पूछताछ में पता चला कि उसका दोस्त शहादत अली भी उस दिन से गायब था जबसे उसकी पत्नी गायब थी। शहादत के बारे में छानबीन में पता चला कि वह गांव चला गया है।

पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। शहादत ने बताया कि सीआईडी सीरियल देखने के बाद वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए उसने पहाड़गंज में एक कमरा किराए पर लिया।

22 मार्च को वो महिला को गुड़गांव से पहाड़गंज स्थित कमरे में ले आया और यहां उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और चाकू से गला रेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed