{"_id":"5846e5af4f1c1b2434447db3","slug":"photo-with-illegal-weapons-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"टशन के लिए अवैध हथियार संग खिंचाई फोटो, फेसबुक पर डाल कर फंसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टशन के लिए अवैध हथियार संग खिंचाई फोटो, फेसबुक पर डाल कर फंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : amar ujala
स्नेचिंग स्टाफ सी-2 पालम विहार की पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ रेजांगला चौक से गिरफ्तार किया है। स्टाफ प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि ओडिशा के जिला जगतसिंह पुर के गांव भाकरा निवासी दीपक जैना को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उसने अपने एक दोस्त से यह हथियार लिया था। इसके बाद उसने यह हथियार के साथ अपनी फोटो खींचकर हवाबाजी के लिए फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह घरों में खाने के टिफिन की डिलीवरी का काम करता है।
विज्ञापन