{"_id":"683403a8040172dca1de75f7dc71a4b9","slug":"petrol-pump-owner-threatened-by-scoundrels-for-extortion-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हफ्ता दो, नहीं तो जान से मार देंगे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'हफ्ता दो, नहीं तो जान से मार देंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 06 Jul 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर चार बदमाशों के खिलाफ हफ्ता देने की मांग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने धमकी दी है कि अगर हफ्ता न दिया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दनकौर में जुनैदपुर गांव निवासी चरणसिंह नागर का बिलासपुर में पेट्रोल पंप है। बीती 26 जून को वह पेट्रोल पंप पर कर्मियों से कुछ पूछताछ कर रहे थे।
उसी समय एक स्कॉर्पियो में सवार चार नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने धमकी दी कि उन्हें हफ्ता चाहिए। अगर जुलाई में हफ्ता नहीं पहुंचाया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने उक्त लोगों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन