फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people were uproaring at mg road, police arrest

एमजी रोड पर नशे में कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Mon, 19 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
people were uproaring at mg road, police arrest
अरेस्‍ट

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने एमजी रोड पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात पुलिस ने अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


एएसआई राकेश ने बताया कि रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि वीकेंड पर एमजी रोड पर स्थित पब और बार में मस्ती करने के लिए काफी संख्या में युवा यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में वह शराब के नशे में हंगामा और महिलाओं से छेड़छाड़ या छींटाकशी करने से भी गुरेज नहीं करते। जिसे ध्यान में रखते हुए खासतौर पर शनिवार की रात एमजी रोड पर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाना शुरू किया। पुलिस के अनुसार यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मौजूदा समय में पुलिस फिर से ऑपरेशन मजनूं अभियान चलाकर महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करने वालों को गिरफ्तार उन्हें जेल की हवा खिला रही है। 


यही नहीं एमजी रोड पर बने पब व बार पर भी पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। ताजा कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। 

पकड़े गए लोगों में तरुण, नवीन, रवि, रवि कुमार, खुशी राम, संदीप, नरेश और कुलदीप शामिल हैं। रविवार को पुलिस ने सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed