सिपाही की पत्नी का रेप करने वाले एमडी ने बनाया था MMS, दे रहा था वायरल करने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी ने परम डेयरी के एमडी पर रेप का आरोप लगाया है। एमडी ने पीड़िता का एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी।
आरोपी ने मंगलवार रात करीब 12:15 बजे पीड़िता को सेक्टर-30 बुलाकर कार में बैठा लिया। महिला ने उससे पीछा छोड़ने की गुहार लगाई। एमडी ने उसे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार से फेंक दिया। उसके पैर पर कार चढ़ाकर फरार हो गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर दिल्ली निवासी रीना (परिवर्तित नाम) ने आठ साल पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही से प्रेम विवाह किया था। उसकी तीन साल की एक बेटी है। पीड़िता का पति से छह माह पहले मनमुटाव हो गया। वह पति से अलग रहने लगी।
रीना नौकरी की तलाश में जुट गई। इसी बीच उसकी मुलाकात परम डेयरी के एमडी राजीव अग्रवाल से हुई। राजीव अग्रवाल ने रीना को अपनी निजी सहायक के रूप में नौकरी दे दी।
अप्रैल में बनाया था एमएमएस
महिला का आरोप है कि अप्रैल में राजीव अग्रवाल उसे अन्य डेयरी दिखाने का बहाना बनाकर कार से एनआरआई सिटी ग्रेटर नोएडा की नौवीं मंजिल पर ले गया, जहां उससे रेप किया। इसी बीच आरोपी ने एमएमएस भी बना लिया।
रीना के विरोध करने पर राजीव एमएमएस वायरल करने की धमकी देने लगा। मंगलवार रात को राजीव अग्रवाल ने उसे मिलने के लिए कहा। पहले उसे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।
फिर परी चौक, सेक्टर 18, गोल्फ कोर्स और आखिर में एनएमएसी अस्पताल सेक्टर- 30 के गेट नंबर 6 पर बुलाया। जहां से उसे कार में बैठा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने राजीव अग्रवाल से सब कुछ खत्म करने और एमएमएस डिलीट करने की गुहार लगाई।
इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। राजीव ने बॉटेनिकल गार्डन के पास पीड़िता को चलती कार से धक्का दे दिया और पैर पर कार चढ़ाकर फरार हो गया।
परम डेयरी के खिलाफ रेप का केस दर्ज
पीड़िता पास में ही एक प्राइवेट अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया। इसके बाद उसने पति को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पति नोएडा पहुंचा और वह उसके साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।
इस संबंध में परम डेयरी के एमडी का वर्जन लेने उनके दिल्ली स्थित पूसा रोड रजिस्टर्ड ऑफिस में संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
परम डेयरी के एमडी राजीव अग्रवाल के खिलाफ रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सेक्टर-39 थाने में दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और उनके बयान दर्ज कर लिए। आरोपी राजीव अग्रवाल से पूछताछ की जानी है।- डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी