{"_id":"508cd9a2f13b9c4a57d51de95dc03384","slug":"pandher-s-release-pending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पासपोर्ट ने अटकाई पंधेर की रिहाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पासपोर्ट ने अटकाई पंधेर की रिहाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी और खूनी कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर की रिहाई अब पासपोर्ट के कारण अटक गई है। बुधवार को भी रिहाई परवाना जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विशेष सीबीआई कोर्ट ने पंधेर के अधिवक्ता से पंधेर का पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने के आदेश दिए। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पंधेर का पासपोर्ट सीबीआई के पास है। कोर्ट ने सीबीआई लोक अभियोजक से पासपोर्ट जमा करने को कहा।
विज्ञापन
सीबीआई लोक अभियोजक ने पासपोर्ट के बारे में जानकारी करने के लिए दो दिन का समय मांगा। कोर्ट ने पासपोर्ट के संबंध में सीबीआई लोक अभियोजक से 29 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 30 दिसंबर 2006 से डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर को करीब एक पखवाडे़ पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट से सभी पांच मामलों में जमानत दे दी गई थी।
सीबीआई न्यायाधीश एके गुप्ता ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को प्रत्येक मामले में पांच-पांच लाख के दो-दो जमानती पेश करने का आदेश दिया था।
पंधेर के परिजनों की ओर से बेलबांड पेश किए जाने के बाद कोर्ट ने इन दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज दिया था। पता चला है कि सत्यापन के दस्तावेज अभी पूरे नहीं हो सके हैं।