दर्दनाक : गर्भवती मां की चार साल के बेटे के सामने गला घोंटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरौला में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां दहेज में पांच लाख रुपये के लिए चार साल के बेटे के सामने गर्भवती मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। '
दिल्ली निवासी मनीषा की शादी हरौला निवासी रोहित अवाना के साथ 2012 में हुई थी। मनीषा के भाई सागर ने पुलिस को बताया कि शादी के समय ससुराल पक्ष की मांग पर रोहित को एक बीएमडब्ल्यू, पचास तोला सोना और 11 लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले मनीषा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
वे न तो उसकी फोन पर बात कराते थे और न ही उससे मिलने दिया जाता था। सागर ने आरोप लगाया कि मनीषा ने फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये मांगे जाने की बात उसे बताई थी। 1 फरवरी को रोहित सागर को फोन कर बताया कि मनीषा की तबीयत ज्यादा खराब है, उसे ले जाओ।
‘पापा ने हाथ पकड़े, दादी ने गला दबाया’
जब परिजन वहां पहुंचे तो मनीषा कमरे के बेड पर बेसुध पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मनीषा के पेट में ढाई माह का बच्चा है।
पुलिस से शिकायत करने पर मनीषा का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मनीषा के पति रोहित अवाना, ससुर चरण सिंह व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
मनीषा की मौत के बाद मायके वाले उसके चार साल के बेटे रेयान को अपने घर ले गए। पीड़ित परिजन ने पुलिस को बताया कि रेयान ने अपनी मां मनीषा की हत्या होते अपनी आंखों से देखी है। बच्चे के मुताबिक घटना वाले दिन रोहित ने मनीषा के हाथ पकड़ लिए थे, जबकि रोहित की मां ने मनीषा का गला दबा दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।