फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   oung man who asked for money for Golgppe attack on the eye

गोलगप्पे वाले ने मांगे पैसे तो युवक ने गुस्से में आंख पर किया वार 

Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
oung man who asked for money for Golgppe attack on the eye
Fight - फोटो : demo pic

जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे वाले को एक युवक से 20 रुपए मांगना महंगा पड़ गया। युवक ने गोल गप्पे वाले की जमकर पिटाई की और फिर पत्थर उठाकर उसकी आंख पर मार फरार हो गया। 

विज्ञापन


आंख पर पत्थर लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने शोर मचाया जहां स्थानीय लोग एकत्र हुए और लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मूलरूप से बदांयू निवासी मेहरपाल सेक्टर 28 में परिवार के साथ रहता है। वह जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे का ठेला लगाता है। रविवार शाम को जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे का ठेला लगा रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बता रहे रोशनी जाने की बात

oung man who asked for money for Golgppe attack on the eye
पु‌लिस - फोटो : file photo

इसी दौरान वहां अजय यादव नामक एक युवक गोल गप्पे खाने पहुंचा। आरोपी युवक ने पहले 20 रूपए के गोल गप्पे खाए। इसके बाद जब पीड़ित ने अजय से गोल गप्पे खाने के पैसे मांगे तो वह भड़क गया।

आरोप है कि पहले अजय ने पीड़ित को मारा पीटा फिर पत्थर उठाकर उसकी आंख पर मारकर घायल कर फरार हो गया। आंख पर पत्थर लगने से पीड़ित की आंख में गहरी चोट आई है। 

डॉक्टर उसकी आंख की रौशनी जाने की बात बता रहे हैं। वहीं उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जारही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed