फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student organizations do not want indirect elections, derived outburst against the government

पशु तस्करों ने फिर किया रक्षकों पर हमला, रक्षक दल पर चलाई गोलियां

Mon, 27 Jun 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 27 Jun 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
Student organizations do not want indirect elections, derived outburst against the government
गौ रक्ष दवल की वैन - फोटो : Demo Pic

पशु तस्करों का दुस्साहस दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात पंचगांव चौक के नजदीक दो पशु रक्षकों को गोली मारकर घायल करने की घटना के बाद शनिवार को फिर से इसी तरह की वारदात हुई।

विज्ञापन


पटौदी थाना क्षेत्र में गांव नानू खोड के पास पशु तस्करों ने पशु रक्षकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें गोरक्षा दल के अध्यक्ष अमित घायल हो गए। गोली उनकी कार के शीशे से पार होते हुए हाथ में जाकर लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं पशु रक्षक दल के सदस्यों ने डीसीपी मुख्यालय से मुलाकात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पशु रक्षकों को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर वाहनों में पशुओं को लादकर ले जा रहे हैं। इसके बाद नानू खोड गांव के निकट अमित सिंह, सुमित, दिनेश, निकलेश, मोहित, गौरव ने नाका लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही दो पिकअप गाड़ी नाके पर आई तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे रुके नहीं। पशु रक्षकों ने शक के आधार पर वाहन का पीछा किया तो पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।


इस दौरान एक गोली गाड़ी पशु रक्षकों की गाड़ी के अगले शीशे से पार होकर उसमें बैठे अमित सिंह के हाथ में जा लगी। पशु रक्षा दल के मुख्य संरक्षक कुलदीप जांघू ने बताया कि गोली लगने के बाद भी करीब 20 किलोमीटर धारूहेड़ा तक पशु तस्करों का पीछा किया गया, लेकिन हमलावर फरार हो गए।इसके बाद धारूहेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में अमित को ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed