फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online fraud with youngman on jobs proposals

jobsnow.com पर नौकरी के लिए डाला था रिज्यूमे, ऐसे हुआ ठगी का शिकार

Mon, 08 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 online fraud with youngman on jobs proposals
जॉब्स - फोटो : IBTimes

फरीदाबाद में एस्कॉट्र्स एग्री मशीनरी में सीनियर इंजीनयर पद से रिटायर हुए एक व्यक्ति को दूसरी संस्था में जॉब दिलाने के नाम पर खुद को जॉब्सनाऊ डॉट कॉम का अधिकारी बताने वालों ने ठग लिया। कंपनी के अधिकारियों ने उनसे विभिन्न कंपनियों में जॉब दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर कई बार में 62,220 रुपये जमा करवा लिए और संपर्क समाप्त कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। 

विज्ञापन


सीनियर इंजीनियर के मुताबिक वह 31 मार्च 2017 को एस्कॉट्र्स एग्र्री मशीनरी से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद भी जॉब करने की इच्छा होने पर उन्होंने सितंबर 2016 में ही नौकरी डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उनके पास दिल्ली के लैंडलाइन से कॉल आई। कॉल करने वाले ने जॉब्स नाऊ डॉट कॉम के अधिकारी रोहित गुप्ता के रूप मे परिचय दिया। उसने उनके लिए टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्र्रा, जॉन डियरे, आदि कंपनियों में जॉब होना बताया। इसके बाद उसने कंपनी की सेवाएं लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 42,200 रुपये जमा करवाए। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं किया गया। उन्होंने वेबसाइट से पता लेकर जॉब्स नाऊ के पुणे महाराष्ट्र स्थित कार्यालय से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उन्हें वहां फोन आया कि टाटा मोटर्स में उनके लिए जॉब है। उसमें टैस्ट आदि देने के लिए उनसे ऑनलाइन 15000 रुपये जमा करवाए गए और ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। कुछ दिनों बाद उन्हें कंपनी की आराध्या नंदा नाम की अधिकारी ने फोन कर बताया गया कि वह टाटा मोटर्स के टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें दुबई की एक कंपनी में जॉब दिलाने की बात कही गई। इसके लिए 26000 हजार रुपये जमा करवाने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 


इस पर उनसे पासपोर्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के नाम पर 6000 रुपये मांगे गए। उनके मुताबिक उनके साथ कुल 62,220 रुपये की धोखाधड़ी हुई। एसएचओ सूरजकुंड थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि साइबर सेल में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed