BJP नेता हत्याकांड : शार्पशूटर 'रावण' को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता शिवकुमार यादव, उनके चालक व गनर की हत्या का आरोपी एक और शार्पशूटर अन्नी पंडित उर्फ रावण को एसटीएफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिसरख कोतवाली की टीम ने गिरफ्तार किया है।
अन्नी ने कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी के इशारे पर अन्य दो शूटरों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल व बाइक भी बरामद की है।
इससे पहले एसटीएफ इस केस के मास्टर माइंड अरुण यादव, रेकी करने के आरोपी धर्मदत्त शर्मा और शार्पशूटर नरेश तेवतिया को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर चुकी है।
एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्र और सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्हेें सूचना मिली कि शिवकुमार यादव की हत्या में शामिल शार्पशूटर बिसरख कोतवाली क्षेत्र में घूम रहा है।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
यहां पहुंचकर टीम ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम अनिरुद्ध भारद्वाज उर्फ अन्नी पंडित उर्फ रावण निवासी छपार, मुजफ्फरनगर बताया।
उसने बताया कि आयु 24 वर्ष है और इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। उसका फूफा सुशील शुक्ला निवासी बहेड़ी मुजफ्फरनगर विक्की त्यागी गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विक्की के साथ मिलकर सुशील शुक्ला ने वर्ष 2008 में लकड़ी आढ़ती सतीश त्यागी की हत्या कर दी थी। इस वारदात में सुशील को उम्रकैद हो चुकी है और वह जेल में बंद है। सुशील ने अन्नी की मुलाकात विक्की त्यागी से कराई थी।
हत्या के केस में जमानत पर बाहर आया था
वर्ष 2011 में अन्नी ने नोमान निवासी कासमपुर पठेड़ी मुजफ्फरनगर की हत्या कर दी थी। इसमें छह साल 10 माह जेल में रहने के बाद बाहर आया। शूटर अमर सिंह उर्फ राजकुमार फौजी मूंछ के पिता विक्रम सिंह रविवार को मंदिर में गद्दी लगाते थे।
यहां अन्नी जाता था और उसकी मुलाकात पहले अमर से हुई और फिर उसने ही अन्नी की मुलाकात अनिल भाटी (सुंदर भाटी का भतीजा) से एक वर्ष पहले कराई। इसके बाद अमर, नरेश तेवतिया और अन्नी एमसीडी के टोल पर अनिल भाटी के लिए काम करने लगे।
तीनों की मुलाकात मयूर विहार स्थित अनिल भाटी के घर पर हुई और दो सप्ताह पहले वहीं हत्याकांड की साजिश रची गई। अन्नी ने बताया है कि वारदात में कुख्यात बलराज भाटी की भी संलिप्तता रही है। इस संबंध में एसटीएफ गहनता से पड़ताल कर रही है।
वारदात की साजिश रचने के बाद वह ग्रेटर नोएडा स्थित सुपरटेक सिजायर के एक फ्लैट मेें रह रहे थे। तभी 16 नवंबर को शिवकुमार यादव की रेकी करने वाले सोनू उर्फ धर्मदत शर्मा ने उन्हें भाजपा नेता के स्कूल से निकलने की सूचना दी। इसके बाद तीनों शार्पशूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता शिवकुमार यादव, उनके चालक व गनर की हत्या कर दी।