फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more fir against aap mla amanatullah khan

साले की बीवी से छेड़छाड़ के आरोपी आप विधायक अमानतुल्लाह पर एक और FIR दर्ज

Wed, 26 Oct 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
one more fir against aap mla amanatullah khan
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

दिल्ली के जामिया नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और उनके कुछ समर्थकों पर बुधवार (26 अक्टूबर) को एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने FIR जामिया नगर थाने में दर्ज कराई है। इसमें विधायक पर आरोप लगाया गया है कि अमानतुल्ला खान ने 16 और 17 अक्टूबर की रात को शिकायतकर्ता पर हमला किया था।
विज्ञापन


हालांकि, ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है कि हमले की क्या वजह है।

अमानतुल्लाह पर पहले से साले की बीवी से यौन शोषण का मामला दर्ज है

one more fir against aap mla amanatullah khan
amanatullah khan

गौरतलब है कि अमानतुल्लाह खान पर पहले से ही उनके साले की बीवी से यौन शोषण का मामला दर्ज है। इस आरोप के लगने के बाद विधायक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसे उनका पारिवारिक मामला बताते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद अमानतुल्लाह खान ने एक पत्र भी लिखा था।

इस पत्र में उन्होंने लिखा था कि उन्हें और उनके परिवार को तरह-तरह के झूठे आरोप लगाकार फंसाया जा रहा है। वह जनता को सफाई देते-देते थक गए हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा था कि वे पूरे मन से दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को उनकी ईमानदारी और लगन पसंद नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed