फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died on car accident in delhi

सो रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, एक की मौत

Wed, 13 Aug 2014 07:03 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
one died on car accident in delhi

दिल्ली में सड़क किनारे चारपाई बिछाकर सो रहे दो लोगों पर एक युवक ने शराब के नशे में कार चढ़ा दी। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग महिला समेत दोनों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने मुन्नी देवी (70) को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रीराम (50) का इलाज जारी है। पुलिस ने ईको कार कब्जे में लेकर चालक सूरज (22) को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुन्नी देवी अपने परिवार के साथ बी-13 गली नंबर-2 कल्याणपुरी में रहती थी। इसके परिवार में पति रामबदल, बेटी सतीश व चार शादीशुदा बेटियां हैं। पिछले कुछ दिनों से मुन्नी का एक रिश्तेदार श्रीराम भी उनके घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गली में कम नहीं की कार कर रफ्तार

one died on car accident in delhi

मंगलवार रात को गर्मी अधिक होने की वजह से मुन्नी और श्रीराम गली में किनारे चारपाई बिछाकर सो गए। इस बीच रात करीब 1.30 बजे 16/15 कल्याणपुरी का रहने वाला सूरज शराब के नशे में धुत अपनी ईको कार से गली में पहुंचा। गली में लाने के बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की और चारपाई पर सो रही मुन्नी व श्रीराम पर कार चढ़ा दी।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूरज को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मुन्नी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सूरज टैक्सी चालक है, वह अपनी ही कार खुद चलाता है।

मंगलवार रात हादसे के समय वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मुन्नी का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed