नाली में डूब कर हुई डेढ़ साल की बच्ची की मौत, नाले की सफाई करने पर मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकुलपुरी इलाके में डेढ़ साल की मासूम प्रशासन की लापरवाही की भेट चढ़ गई। घर के पास बनी गहरी नाली में गिरकर डेढ़ साल की मासूम आफिया की मौत हो गई। नाली की सफाई के दौरान सोमवार को मासूम का शव बरामद हुआ। परिजनों ने एमसीडी पर गहरी नाली के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
वहीं मासूम के गायब होने के बाद रविवार देर रात को पुलिस के खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे थे, लेकिन वह भी मासूम का शव नहीं ढूंढ पाए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आफिया परिवार के साथ 278, गली नंबर-24, पुरानी मुस्तफाबाद में रहती थी। इसके परिवार में पिता मो.अय्यूब उर्फ मुन्ना, मां चांदनी और एक छोटा भाई मो. साद है। अय्यूब छोटा-मोटा काम करता है। रविवार शाम करीब 7.00 बजे आफिया घर के पास ही खेल रही थी। इस बीच वह अचानक गायब हो गई।
आफिया खेलते समय ढाई फुट गहरी नाली में गिरी
काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। देर रात को पुलिस की टीम खोली कुत्ते को लेकर पहुंच गई।
कुत्ते को बच्चे के कपड़े सुंघाए गए, लेकिन वह बच्ची को नहीं ढूंढ पाया। इधर सोमवार दोपहर को नाली की सफाई के दौरान मासूम को शव घर के पास ही नाली से बरामद हो गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर के पास की खेलते समय पूर्व ढाई फुट गहरी नाली में गिर गई होगी।
वहीं परिजनों का आरोप है कि यदि नाली ढकी होती तो शायद मासूम हादसे का शिकार नही होती। इसके अलावा रखरखाव व सफाई के अभाव में नाली हमेशा भरी रहती थी। बच्ची उसमें गिरने के बाद डूबकर मर गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।