फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the strength of miscreants looted pistol in film style car

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट ली कार

Mon, 14 Mar 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
On the strength of miscreants looted pistol in film style car
crime - फोटो : file

गोकलपुरी इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर कार लूट ली। साथ ही युवक का मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कागजात भी लेकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर गोकलपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चंदन शर्मा (27) सपरिवार वेस्ट घोंडा में रहता है।
विज्ञापन


वह गारमेंट्स की कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह किसी काम से अपनी रिट्ज कार लेकर यमुना विहार गया था। रघुनाथ वाटिका के पास कार रोककर धर्मवीर पैलेस के बारे में पूछताछ कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश चंदन के पास आए और उससे यमुना विहार के बारे में पूछने लगे। जब तक चंदन उन्हें कुछ बताता एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कार से नीचे उतरने के लिए कहा।


नीचे उतरने पर बदमाश ने उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान ले लिया। उसके बाद एक बदमाश कार लेकर, जबकि दूसरा बाइक से फरार हो गया। चंदन ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed