{"_id":"85bb82722eff772fd4f1ae337d4f2657","slug":"on-the-new-delhi-railway-station-thieves-cut-the-woman-s-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! कुंडल के चक्कर में कान काट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये क्या! कुंडल के चक्कर में कान काट ले गए चोर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने एक महिला के कान से कुंडल लूटने के दौरान उनका कान का एक हिस्सा ही काट ले गए। वारदात प्लेटफार्म नंबर 10 पर दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई।
विज्ञापन
महिला अपनी सास और बच्चे के साथ जनशताब्दी ट्रेन से चडीगढ़ जाने के लिए गाजियाबाद से स्टेशन पहुंची थी। घटना की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज करा दी गई है।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से चंडीगढ़ के पंचकुला निवासी वनीता शर्मा अपनी सास सत्या शर्मा और एक साल के बच्चे के साथ गाजियाबाद में किराए पर रहती हैं।
मंगलवार को वह अपने घर चडीगढ़ जाने के लिए नई दिल्ली स्टेशन पहुंची थी। यहां से सास-बहु को जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़नी थी।
ट्रेन आने से पहले ही अचानक एक बदमाश आया और वनीता के कान से कुंडल झपट ले गया। इससे महिला का कान भी नीचे से कट गया।
घायल महिला ने काफी शोर मचाया, मगर बदमाश निकल भागा। स्टेशन मास्टर ने घायल महिला को उपचार के बाद ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया।
लगातार खून बहने के कारण बाद में महिला को पानीपत में उतारा गया। वहां से निजी अस्पताल में उपचार के बाद ही महिला आगे रवाना हुईं।