{"_id":"5763fe3d4f1c1b144311caf4","slug":"on-national-highway-man-hit-by-unknown-vehicle-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार देर रात गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंबेडकर चौक पर सवारी के इंतजार में खडे़ एक 22 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका पुलिस चौकी के एएसआई जुगल किशोर ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के आगरा जिले का रहना वाला पप्पू पुत्र खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से आस-पास के गांवों में चूड़ी बेचने का कार्य करता था। वह बृहस्पतिवार की रात अपने घर जाने के लिए गुडगांव-अलवर मार्ग स्थित अंबेडकर चौक पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभीअज्ञात वाहन ने पप्पू को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु मांड़ीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन