फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on demand dowry bride returned procession, police registered a case

दहेज मांगने पर दुल्हन ने मंडप से लौटाई बारात, थाने में भी दर्ज कराया मामला

Wed, 27 Apr 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
on demand dowry bride returned procession, police registered a case
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

प्रीत विहार इलाके में शादी के मंडप में वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग किए जाने पर एक युवती ने साहस दिखाते हुए बारात को लौटा दिया। इतना ही नहीं युवती ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया। प्रीत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर में रहने वाली पायल की शादी मंगोलपुरी निवासी उमेश से तय हुई। वर पक्ष की सभी मांगों को पूरा करने पर 16 अप्रैल को दोनों के बीच सगाई हो गई।
विज्ञापन


22 अप्रैल को लक्ष्मी नगर स्थित धर्मशाला में पायल की बारात आई। जयमाल व खाना पीना चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की ओर से एक बाइक और 51 हजार रुपये की मांग कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल ने शादी करने से इंकार कर दिया

on demand dowry bride returned procession, police registered a case

मांग सुनकर वधू पक्ष आश्चर्यचकित हो गए। उन लोगों ने काफी मिन्नतें की लेकिन वर पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान पायल ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद वर पक्ष ने बारात को वापस चलने के लिए कहा। इधर, वधू पक्ष ने पीसीआर को फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वधू पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। साथ ही शादी में हुए खर्चे की भरपाई करने की मांग की है। पायल के मामा महावीर सिंह ने बताया कि पायल के पिता ने काफी कर्ज लेकर शादी तय की थी। ऐसे में दहेज की मांग को पूरा कर पाना उनके लिए मुमकिन नहीं था।

सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। उमेश के परिवार वालों का कहना है कि खाना को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से शादी टूट गई। फिलहाल वधू पक्ष मामले पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed