फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old women died from lack of money

इलाज के लिए बैंक से नहीं मिले पैसे, वृद्धा की जान गई

Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
सार

पये नहीं मिलने पर सोमवार रातभर शव के पास बैठे रहे परिजन
अंतिम संस्कार के भी पड़े लाले
पुलिस और सपा नेता ने की मदद

विज्ञापन
old women died from lack of money
फूलमती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी कैंसर पीड़ित फूलमती (67) का इलाज चल रहा था। इसके लिए पति चुन्नी लाल बैंक में रुपये निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बीमारी की वजह से सोमवार दोपहर फूलमती की मौत हो गई।

विज्ञापन


पीड़ित परिजन बैंक पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए पैसा मांगा, लेकिन बैंक ने कहा कि कैश आया ही नहीं। परिजन शव लेकर रातभर झुग्गी के बाहर बैठे रहे। मंगलवार सुबह फिर बैंक पहुंचे तो लंबी लाइन देख उनके होश उड़ गए। बैंक से गुहार लगाई लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


आखिरकार परिजनों को धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बैंक के बाहर हंगामा कर दिया। शोरशराबा होने पर पुलिस आ गई। लोगों ने सपा प्रत्याशी अशोक चौहान को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अंतिम संस्कार के लिए सेक्टर-9 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पैसे लेने गए लेकिन नहीं मिले।

जिसकी वजह से सोमवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। चुन्नी लाल ने बताया कि उसके खाते में 16,000 रुपये थे। जिसको लेने के लिए वह दो दिनों से चक्कर काट रहे थे। मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने परिजनों को 2,500 रुपये दिए। साथ ही बैंक से 15,000 रुपये निकलवाने में मदद की।


इसके बाद मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। बैंक के मैनेजर शिशु पाल ने बताया था कि सोमवार दोपहर से बैंक में पैसा नहीं था। इसकी वजह से इन लोगों को रुपये नहीं दिए गए। मुख्य शाखा से पैसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में हम कहां से दे। वहीं सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने बताया कि उन्होंने नाराज लोगों को शांत कराया। वृद्धा के अंतिम संस्कार के लिए 10,000 रुपये की सहायता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed