{"_id":"f34f323f22d1366492c404ab19218a75","slug":"old-man-murdered-in-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से की बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से की बुजुर्ग की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 09 May 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक इलाके का धनी और रसूखदार शख्स बताया जा रहा है। सूचना के बाद पटौदी थाना पुलिस के अलावा विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
साथ ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड क्राइम ब्रांच की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्याकांड में किसी परिचित के शामिल होने पर संदेह जाहिर कर रही है।
यह भी पढ़ें: सनसनी: स्कूल के टॉयलेट में लटकी थी छात्रा की लाश
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्यवीर के अनुसार जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया है, उससे स्पष्ट है कि हत्यारों ने बड़े इत्मीनान से पहले मृतक के हाथ-पैर बांधे और उसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना पटौदी से सटे जटौली गांव की है। यहां पुश्तैनी मकान में कई सालों से अकेले रह रहे विष्णु जेलदार का सुबह घर में मुड्ढे पर शव मिला। उनके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूस रखा था।
मृतक के गले पर निशान है जिससे जाहिर है कि हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके पास ही मुड्ढे पर खाना और पानी भी मिला है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब जेलदार की बुजुर्ग रिश्तेदार (रिश्ते में बहन) सुबह खाना देने गई। विष्णु के दो बेटे गुड़गांव में रहते हैं। सूचना के बाद दोनों मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक विष्णु सिंह जेलदार इलाके में धनी और रसूखदार शख्स के तौर पर पहचाने जाते थे। उन्होंने कहा कि शव का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।