फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man murdered in his home

धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या

Tue, 22 Jul 2014 10:31 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
old man murdered in his home

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में मंगलवार तड़के घर में घुसकर काशीराम पांचाल (75) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर आपसी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के पास से छह से सात हजार रुपये गायब हैं।

तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस रंजिश और लूटपाट समेत तमाम पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

चाय लेकर आई बहू तो हुआ खुलासा

old man murdered in his home

पुलिस के मुताबिक, मूलत: गांव-नानू इगड़ी, तहसील-सरधना, मेरठ निवासी काशीराम परिवार के साथ 1/2798, शांति बिल्डिंग, मेन मंडोली रोड, राम नगर में रहते थे। उनका परिवार घर से चंद कदमों की दूरी पर डेयरी चलाता था। काशीराम खुद रोजाना तड़के डेयरी पर भैंसों का दूध निकलवाने जाते थे।

मंगलवार तड़के करीब 4:00 बजे बेटे जोगेंद्र ने उनसे डेयरी पर चलने को कहा, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने जाने से मना कर दिया।

इस बीच सुबह करीब 5:30 बजे बड़े बेटे अशोक की पत्नी गीता बुजुर्ग को चाय देने आई तो उसने काशीराम को खून से लथपथ देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के चार युवकों से हुई थी लड़ाई

old man murdered in his home

जांच में पुलिस को पता चला कि किसी धारदार हथियार से काशी का गला रेता गया है। जिस जगह काशी सो रहे थे, उस कमरे में एक शटर लगा था, जो गली में खुलता था। उसी रास्ते से आए बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या की है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविवार को अशोक की पड़ोस के चार युवकों से लड़ाई हो गई थी। उन लोगों ने अशोक को जमकर पीटा था। अशोक ने थाने में शिकायत की थी। उस समय चारों ने परिणाम भुगतने को कहा था। परिवार आशंका जता रहा है कि उन लोगों ने ही काशी को मौत के घाट उतारा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी जिला) आरए संजीव ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आपसी रंजिश और लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed