फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   old man molested girl, teenage obscene gestures with child

अधेड़ ने की छेड़छाड़, किशोर ने की बच्ची से अश्लील हरकत

Fri, 17 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
old man molested girl, teenage obscene gestures with child
- फोटो : DEMO Pics

पिता की उम्र के व्यक्ति ने एक बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की, तो एक किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर डाली। महिला पुलिस ने किशोर को पकड़कर ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पहली घटना सारन थाना क्षेत्र की है। कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की बहन और चार साल की भांजी गर्मी की छुट्टी में उसके यहां आए हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर खिलाने की बात कहकर बच्ची को अपने साथ छत पर ले गया।
विज्ञापन


करीब बीस मिनट बाद नीचे लौटी बच्ची ने रोते हुए बताया कि किशोर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित परिवार शिकायत करने किशोर के घर पहुंचा, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर 12 वर्षीय बच्ची अकेली थी

old man molested girl, teenage obscene gestures with child

एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर किशोर को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर किशोर के खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में केस चलाया जाएगा।

दूसरा मामला सेक्टर 55 थानाक्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार मंगलवार की शाम मंदिर गया था। घर पर 12 वर्षीय बच्ची अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला भगवान सिंह उसके घर आया।

किराये के लिए कमरा दिखाने के बहाने भगवान सिंह ने दरवाजा खुलवाया और अंदर आ गया। बच्ची के मुताबिक, उसे अकेला देखकर भगवान सिंह ने गलत हरकत की। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed