पॉश इलाके की घटना: बुजुर्ग ने कार में पत्नी का गला रेतकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि पत्नी के मोबाइल पर आई कॉल इस वारदात की वजह बनी। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरी नगर निवासी मुकेश मोंगा (60) वसंत कुंज स्थित एक म्यूजिक इंस्टीट्यूट में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी मंजू मोंगा (58) शांति निकेतन में सी-72 में स्थित एक बूटीक में काम करती थी। परिवार में एक बेटा व बेटी है।
वह बुधवार सुबह सेंत्रो कार से पत्नी को छोडने शांति निकेतन जा रहे थे। अक्सर पत्नी को छोड़कर वह अपने इंस्टीट्यूट जाते थे। शांति निकेतन में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह माउंट कार्मेल स्कूल के पीछे पहुंचे तो पत्नी के मोबाइल पर आए एक फोन की वजह से दोनों में झगड़ा हो गया।
पहले हुई थी दोनों में लड़ाई
पहले दोनों आपस में लडने लगे। इसके बाद मुकेश मोंगा ने मंजू को कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मुकेश मोंगा ने कार से छूरे जैसा चाकू निकाला और पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद पत्नी की गर्दन व चेहरे पर चार से पांच वार कर दिए।
मुकेश मोंगा को पत्नी की हत्या करते कॉलोनी के सिक्यूरिटी गार्ड राज ने देखा लिया। गार्ड राज मंजू को बचाने कार की तरफ आया मगर दिनेश मोंगा ने चाकू दिखाकर राज को भगा दिया। गार्ड ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पीसीआर व साउथ कैंपस थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।
पत्नी के शव के साथ आरोपी बुजुर्ग ने भागने का प्रयास किया। मगर कॉलोनी केरास्ते पता न होने के कारण वह भाग नहीं सके और पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को दबोच लिया। पीसीआर वैन ने मंजू मोंगा को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।